World Tourism Day के मौके पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने नीब करौरी बाबा से जुड़े प्रमुख स्थलों को जोड़ते हुए तीन दिवसीय Tour Package लॉन्च किया है। 25 से 27 सितंबर तक चलने वाले इस पैकेज की कीमत 8,500 रुपये रखी गई है।
नीब करौरी बाबा के जीवन और आध्यात्मिक विरासत से जुड़े स्थलों की यात्रा अब एक विशेष Tour Package के जरिए की जा सकेगी। Uttar Pradesh State Tourism Development Corporation (UPSTDC) ने Visit My State Campaign के तहत यह तीन दिवसीय यात्रा शुरू की है। यह पैकेज 25 से 27 सितंबर तक आयोजित होगा।
World Tourism Day के अवसर पर यात्रियों को इस पैकेज की सामान्य कीमत के मुकाबले करीब 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। सामान्य तौर पर पैकेज की कीमत 16,500 रुपये है, जबकि विशेष ऑफर के तहत इसे 8,500 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है।
नीब करौरी बाबा से जुड़े प्रमुख स्थानों का कराया जाएगा भ्रमण
इस यात्रा के जरिए पर्यटकों को नीब करौरी बाबा के जीवन से जुड़े उत्तर प्रदेश के उन स्थानों की जानकारी मिलेगी, जिनके बारे में अपेक्षाकृत कम चर्चा होती है। बाबा की जन्मस्थली फिरोजाबाद जिले का Akbarpur Village है, जबकि वृंदावन में उनका Samadhi Sthal स्थित है।
पर्यटन विभाग अकबरपुर को राज्य के Spiritual Tourism Circuit में प्रमुख स्थान के तौर पर विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि World Tourism Day उत्तर प्रदेश के अलग-अलग पर्यटन अनुभवों को देश-दुनिया के सामने रखने का अवसर है। उन्होंने कहा कि नीब करौरी बाबा की आध्यात्मिक विरासत में बढ़ती रुचि से राज्य के कम चर्चित धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को पर्यटन से जोड़ने की संभावनाएं सामने आती हैं।
पहले दिन फर्रुखाबाद और सांकेसा का दौरा
तीन दिवसीय यात्रा की शुरुआत Lucknow से होगी। पहले दिन पर्यटक फर्रुखाबाद पहुंचेंगे और नीब करौरी बाबा के आश्रम का भ्रमण करेंगे। इसके बाद यात्रा सांकेसा की ओर बढ़ेगी।
यहां पर्यटकों को Ashoka Pillar, बौद्ध स्तूप, प्राचीन बौद्ध अवशेष और मठों को देखने का अवसर मिलेगा।
दूसरे दिन जन्मस्थली अकबरपुर और मथुरा-वृंदावन की यात्रा
दूसरे दिन यात्रियों को फिरोजाबाद के Akbarpur Village ले जाया जाएगा, जिसे नीब करौरी बाबा की जन्मस्थली बताया गया है। इसके बाद यात्रा Mathura और Vrindavan की ओर रवाना होगी।
मथुरा में Shri Krishna Janmabhoomi और Dwarkadhish Temple का भ्रमण कराया जाएगा। शाम को पर्यटक वृंदावन स्थित Prem Mandir जाएंगे।
तीसरे दिन समाधि स्थल और प्रमुख मंदिरों का दर्शन
यात्रा के अंतिम दिन वृंदावन में नीब करौरी बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़े स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसमें बाबा का Samadhi Sthal, Banke Bihari Temple और ISKCON Temple शामिल हैं। इसके बाद यात्री लखनऊ लौटेंगे।
8,500 रुपये में क्या-क्या मिलेगा?
इस Three-Day Tour Package में यात्रियों को कई सुविधाएं शामिल की गई हैं। पैकेज में डबल शेयरिंग के आधार पर AC Accommodation, होटल में नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन, High Tea, Tour Guide की सुविधा और प्रवेश शुल्क शामिल हैं।
यानी पैकेज को इस तरह तैयार किया गया है कि यात्रियों को बाबा से जुड़े प्रमुख धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा के साथ रहने और भोजन की सुविधा भी एक ही पैकेज में मिल सके।
UP Connection से परिचित कराने की कोशिश
यूपीएसटीडीसी के चेयरमैन अमृत अभिजात के मुताबिक, नीब करौरी बाबा की आध्यात्मिक पहचान देश-दुनिया में व्यापक रूप से जानी जाती है, लेकिन उत्तर प्रदेश से उनके संबंध के बारे में अपेक्षाकृत कम जानकारी है। इस Special Tour Package के जरिए यात्रियों को बाबा के जीवन से जुड़े प्रमुख उत्तर प्रदेश स्थलों तक ले जाने और उनके राज्य से जुड़े संबंधों से परिचित कराने का प्रयास किया जा रहा है।
यूपीएसटीडीसी की असिस्टेंट मैनेजर पूजा के अनुसार, इससे पहले बाबा से जुड़े पांच Tour Packages शुरू किए गए थे, जिन्हें अच्छा रिस्पॉन्स मिला। उनके मुताबिक, रोजाना करीब 150 से 200 फोन कॉल जानकारी के लिए आ रहे थे। कई लोगों को पहली बार बाबा के उत्तर प्रदेश से जुड़े होने की जानकारी भी मिली।
Booking के लिए यहां करें संपर्क
इच्छुक यात्री Tour Package Booking के लिए 9149099890 या 8303019844 पर संपर्क कर सकते हैं। पैकेज से संबंधित जानकारी UPSTDC Website पर भी उपलब्ध है। इसके अलावा सवाल या अन्य जानकारी के लिए uptourslko@upstdc.co.in पर संपर्क किया जा सकता है।


Leave a Reply