Russia ने भारत से मांगी Petrol Supply, Refineries पर हमलों के बाद बढ़ा Fuel Crisis

मॉस्को: दुनिया के बड़े Oil Exporters में शामिल Russia अब Petrol Supply के लिए भारत की ओर देख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूक्रेन के हमलों से रूसी Refineries को हुए भारी नुकसान के बाद वहां ईंधन उत्पादन प्रभावित हुआ है। ऐसे में रूसी ऊर्जा कंपनियों ने अतिरिक्त Petrol की आपूर्ति के लिए भारतीय Refineries से संपर्क किया है।

Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, Ukraine के हमलों के चलते रूस की कई Oil Refineries प्रभावित हुई हैं, जिससे देश की Refining Capacity पर गंभीर असर पड़ा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि आगे कोई नया हमला नहीं भी होता है, तब भी रूस की करीब 40% Refining Capacity अगले दो महीनों तक प्रभावित रह सकती है।

India से बढ़ी उम्मीदें

Ukraine War के बाद India रूस से सबसे अधिक Crude Oil खरीदने वाले देशों में शामिल हो गया था। लेकिन अब स्थिति उलट गई है और रूस खुद भारत से Petrol Supply की उम्मीद कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय पेट्रोल की कम से कम एक खेप रूस के लिए भेजी जा चुकी है, जबकि मॉस्को आगे भी अतिरिक्त आपूर्ति चाहता है। हालांकि, इस मामले पर भारत की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

भारतीय Refineries से किया संपर्क

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूस की प्रमुख Oil Companies ने भारत की सरकारी और निजी Refineries से संपर्क किया है। हालांकि, भारत की तीन सरकारी रिफाइनरियों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उनके पास निर्यात के लिए अतिरिक्त Petrol उपलब्ध नहीं है।

इससे पहले Petroleum Minister Hardeep Singh Puri ने स्पष्ट किया था कि भारतीय कंपनियां सीधे रूस को ईंधन नहीं बेच रही हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि Russian Buyers ट्रेडर्स के माध्यम से भारतीय ईंधन हासिल कर सकते हैं।

Diesel Supply की भी बढ़ सकती है मांग

सूत्रों के मुताबिक, यदि यूक्रेन के हमलों से रूस की Refining Capacity पर और असर पड़ता है तो आने वाले समय में Diesel Supply की मांग भी भारत से की जा सकती है। ऐसे किसी भी अतिरिक्त निर्यात को Ship-to-Ship Transfer के जरिए भेजे जाने की संभावना जताई जा रही है।

गौरतलब है कि Reuters ने हाल ही में अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि भारत की Nayara Energy में तैयार किए गए Petrol की एक खेप ट्रेडर्स के माध्यम से रूस पहुंची थी। Nayara Energy में रूस की सरकारी तेल कंपनी Rosneft की भी हिस्सेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *