Iran Attack में एक और भारतीय नाविक की मौत, परिवार को आखिरी Message में लिखा था- Hormuz सुरक्षित पार कर लिया

नई दिल्ली: Iran की ओर से किए गए हमले में Cyprus-Flagged Commercial Ship पर तैनात एक और भारतीय नाविक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पुणे निवासी Marine Engineer Heramb Karmarkar के रूप में हुई है। हादसा Oman Coast के पास उस समय हुआ, जब जहाज Strait of Hormuz से गुजर रहा था।

परिवार को भेजा था आखिरी Message

मृत्यु से कुछ समय पहले Heramb Karmarkar ने अपने परिवार को एक Message भेजकर बताया था कि उनका जहाज Hormuz को सुरक्षित पार कर चुका है। यही संदेश परिवार के साथ उनकी आखिरी बातचीत साबित हुआ।

जहाज पर कई भारतीय थे सवार

हमले का शिकार बने Merchant Vessel GFX Galaxy पर कई भारतीय नागरिक तैनात थे। घटना के बाद कुछ लोगों के लापता होने की भी जानकारी सामने आई थी।

Ministry of External Affairs (MEA) के अनुसार, जहाज पर मौजूद 10 Indian Crew Members को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति की तलाश जारी है। बाद में परिवार ने Heramb Karmarkar के निधन की पुष्टि की।

परिवार ने सरकार से की अपील

हेरंब के परिजनों ने केंद्र सरकार से उनके पार्थिव शरीर को सुरक्षित भारत लाने की मांग की है, ताकि अंतिम संस्कार अपने गृह नगर में किया जा सके।

भारत ने जताया कड़ा विरोध

भारत सरकार ने Commercial Ships पर हुए हमले की निंदा करते हुए इसे गंभीर चिंता का विषय बताया है।

Indian Embassy in Oman ने X पर जारी बयान में कहा कि दूतावास ओमान के अधिकारियों, जहाज प्रबंधन और अन्य संबंधित एजेंसियों के लगातार संपर्क में है तथा प्रभावित भारतीयों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

इससे पहले भी हुई थी भारतीय नाविक की मौत

इस घटना से एक दिन पहले भी Strait of Hormuz के पास दो जहाजों पर हुए हमलों में एक भारतीय नागरिक की मौत हुई थी। उस घटना के बाद भारत ने Iran के Deputy Ambassador को तलब कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया था।

लगातार हो रहे इन हमलों के बीच Strait of Hormuz से गुजरने वाले Commercial Shipping Routes की सुरक्षा को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *