यूपी: CM योगी बोले- भारत के महान लोकतंत्र को अराजकता और अस्थिरता की आग में झोंकने का हो रहा प्रयास

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि विपक्षी दल देश के लोकतंत्र को अराजकता, अस्थिरता और अव्यवस्था की ओर धकेलने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस और इंडी गठबंधन को लगातार नकार रही है। मुख्यमंत्री गुरुवार को गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होंगे।

लोकतांत्रिक मूल्यों और जनादेश के सम्मान पर दिया जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंत्र जनता के विश्वास, संवैधानिक मर्यादाओं और जनादेश के सम्मान पर आधारित देश की सबसे बड़ी राष्ट्रीय शक्ति है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता द्वारा लगातार नकारे जाने के बावजूद कांग्रेस और इंडी गठबंधन भारत के महान लोकतंत्र को अराजकता और अस्थिरता की आग में झोंकने का प्रयास कर रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक ताकत जनता का विश्वास और उसकी सक्रिय भागीदारी है। संवैधानिक मर्यादाओं का सम्मान करना और जनादेश की सर्वोच्चता बनाए रखना हर राजनीतिक दल की जिम्मेदारी है।

गाजियाबाद में पदयात्रा में शामिल होंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने बताया कि वह लोकतंत्र की रक्षा, संवैधानिक मर्यादाओं के सम्मान और जनादेश की सर्वोच्चता का संदेश लेकर गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में सहभाग करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इंडी गठबंधन पर लगातार हमलावर हैं मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर लगातार निशाना साध रहे हैं। गाजियाबाद की पदयात्रा के जरिए भी वह लोकतंत्र, संवैधानिक व्यवस्था और जनादेश के सम्मान का संदेश देंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *