उत्तराखंड: चमोली में भूकंप के झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 4.1 रही तीव्रता; ज्योर्तिमठ था केंद्र

उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह धरती डोलने से लोगों में हलचल मच गई। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई। हालांकि, राहत की बात यह है कि जिले में अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

सुबह 10:24 बजे दर्ज किए गए भूकंप के झटके

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर ने बताया कि भूकंप का केंद्र ज्योर्तिमठ था। बुधवार सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर भूकंप दर्ज किया गया। झटके महसूस होने के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच हलचल देखने को मिली।

प्रशासन ने दी स्थिति सामान्य होने की जानकारी

प्रशासन के अनुसार, भूकंप के कारण जिले में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना या नुकसान की सूचना नहीं मिली है। फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है। आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *