उत्तराखंड बस हादसा: गूलर पुल से 100 मीटर नीचे गिरी बस, 9 यात्रियों की मौत; 26 घायल, छह की हालत गंभीर

 

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर गूलर घाटी के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसे में अब तक नौ यात्रियों की मौत हो चुकी है, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं। घायलों में छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस हरिद्वार से चमोली जिले के कर्णप्रयाग जा रही थी।

सुबह 4:30 बजे हुआ हादसा, राहत-बचाव अभियान जारी

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार 17 नवंबर को सुबह करीब 4:30 बजे यात्री बस गूलर बाजार के पास अनियंत्रित होकर गूलर पुल से नीचे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।

एसडीआरएफ की ब्यासी पोस्ट से उपनिरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। हादसे की गंभीरता को देखते हुए ढालवाला और एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय से भी अतिरिक्त टीमें भेजी गईं। दुर्गम रास्ते और कठिन परिस्थितियों के बीच जवानों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कुल 26 घायलों को स्ट्रेचर की मदद से सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल भेजा गया। हादसे में सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में पांच की पहचान हो चुकी है, जबकि चार की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

तीव्र ढलान वाला मोड़ हादसे की शुरुआती वजह

एसएसपी श्वेता चौबे ने ऋषिकेश एम्स पहुंचकर घायलों का हाल जाना। वहीं, एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्रा के अनुसार, हादसे की शुरुआती वजह सड़क पर तीव्र ढलान वाला मोड़ प्रतीत हो रही है। इस दौरान सड़क पर लगा क्रैश बैरियर भी बस को रोकने में प्रभावी साबित नहीं हुआ।

जांच में यह भी सामने आया है कि दुर्घटनाग्रस्त बस का टैक्स 31 अक्टूबर को ही समाप्त हो चुका था। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

घायलों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

हादसे में घायल यात्रियों और उनके परिजनों की जानकारी के लिए एम्स ऋषिकेश तथा जिला आपदा कंट्रोल रूम की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

एम्स ऋषिकेश ट्रॉमा एंड डिजास्टर हेल्पलाइन:

  • टोल फ्री नंबर: 1800-180-4278

  • व्हाट्सएप नंबर: 9084670331

जिला आपदा कंट्रोल रूम, टिहरी गढ़वाल:

  • 01376-234793

  • 01376-233433

  • 9456533332

  • 8126268098

  • 7465809009

  • 7983340807

हादसे में घायल यात्रियों की पूरी सूची

प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल 26 यात्रियों की सूची इस प्रकार है:

  1. मोहम्मद वहाब अंसारी (22), निवासी दुमका, झारखंड।

  2. राहुल कुमार (24), निवासी पटना, बिहार।

  3. अभिषेक (28), निवासी जसपुर, ऊधमसिंहनगर।

  4. प्रत्यूष (23), निवासी खटीमा, ऊधमसिंहनगर।

  5. अर्जुन सौरन (34), निवासी दुमका, झारखंड।

  6. बुधन मुर्मू (50), निवासी दुमका, झारखंड।

  7. आयरा (3), निवासी गुवाहाटी, असम।

  8. नूर जहां (26), निवासी गुवाहाटी, असम।

  9. राजकुमार (32), निवासी दुमका, झारखंड।

  10. जतिन (21), निवासी शाहदरा, दिल्ली।

  11. पंकज नेगी (31), निवासी रुद्रप्रयाग।

  12. संतोष कुमार (38), निवासी जहानाबाद, बिहार।

  13. वीरेंद्र सिंह (58), निवासी कर्णप्रयाग, चमोली।

  14. मुन्ना सिंह (28), निवासी दुमका, झारखंड।

  15. सागर (21), निवासी प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश।

  16. खुशी भट्ट (19), निवासी पिथौरागढ़।

  17. एक अज्ञात व्यक्ति, गंभीर अवस्था में।

  18. परेश मराठी, निवासी दुमका, झारखंड।

  19. आसापंथ (64), निवासी हल्द्वानी, नैनीताल।

  20. पंकज कांडपाल (42), निवासी हल्द्वानी, नैनीताल।

  21. अंजू (32), निवासी हल्द्वानी, नैनीताल।

  22. आर्यन गुप्ता, निवासी मध्य प्रदेश।

  23. रमेश चंद, निवासी कोलकाता।

  24. दर्शन सिंह, निवासी हल्द्वानी, नैनीताल।

  25. रामा प्रसाद घोष (62), निवासी कोलकाता।

  26. नवीन (31), निवासी हल्द्वानी, नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *