कांगों में एडीएफ ने 20 लोगों की हत्या की

किंशासा (कांगो), 07 मई । कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस (एडीएफ) के विद्रोहियों के हमले में कम से कम 22 नागरिक मारे गए। एडीएफ कांगो के पूर्वी हिस्से में सक्रिय सबसे घातक और खूंखार विद्रोही समूह है। 1990 के दशक के मध्य में युगांडा में सरकार विरोधी विद्रोही गुट के रूप में जन्मा यह समूह अब मुख्य रूप से कांगो में अपना आतंक फैला रहा है।

केबीसी चैनल 1 न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, कांगो में एडीएफ विद्रोहियों में मंगलवार आधीरात से बुधवार सुबह के बीच उत्तरी किवू प्रांत में बेनी क्षेत्र के ब्यू मन्यामा शहर में हमला किया। विद्रोहियों ने धारदार हथियारों का इस्तेमाल करते हुए 22 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। यह समूह इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) का सहयोगी है। एडीएफ हजारों नागरिकों को मौत के घाट उतार चुका है। इसे अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवादी संगठन घोषित किया है। एडीएफ को खत्म करने के लिए कांगो की सेना, संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक और युगांडा की सेना लगातार संयुक्त सैन्य अभियान चला रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *