Uttarakhand: चकराता के Lucky Rawat करेंगे North Pole अभियान में भारत का प्रतिनिधित्व

Uttarakhand के Chakrata निवासी और Sapiens School के कक्षा 10 के छात्र Lucky Rawat का चयन प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक एवं शैक्षिक अभियान Ice Breaker of Knowledge के लिए हुआ है। इस अभियान में वह India के एकमात्र Student Representative के रूप में हिस्सा ले रहे हैं।

यह 10-Day Scientific Expedition रूस के Murmansk से शुरू हुआ है, जिसमें 22 Countries के 14 से 16 वर्ष आयु वर्ग के छात्र भाग ले रहे हैं। अभियान के दौरान प्रतिभागी Nuclear Icebreaker Ship “50 Let Pobedy” पर सवार होकर North Pole (90° North Latitude) तक की ऐतिहासिक यात्रा करेंगे।

कठिन चयन प्रक्रिया के बाद मिली सफलता

Lucky Rawat ने बताया कि इस अभियान के लिए उन्हें Three-Stage Selection Process से गुजरना पड़ा। इस चयन प्रक्रिया में प्रत्येक देश से केवल एक छात्र को चुना गया। उन्होंने कहा कि India का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है और यह अनुभव उन्हें Science, Research और Global Collaboration के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।

क्या है अभियान का उद्देश्य?

Ice Breaker of Knowledge अभियान का उद्देश्य छात्रों को Arctic, Climate Change, Polar Ecology, Marine Science और Scientific Research से व्यावहारिक रूप से जोड़ना है। साथ ही यह दुनिया भर के युवा वैज्ञानिकों के बीच Knowledge Exchange और Cultural Exchange को बढ़ावा देता है।

जूडो खिलाड़ी भी हैं Lucky Rawat

Lucky Rawat पढ़ाई के साथ-साथ Judo के भी अच्छे खिलाड़ी हैं। उनके पिता Ram Singh ने बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि कठिन Online Examination और चयन प्रक्रिया पार कर India का प्रतिनिधित्व करना पूरे परिवार और Uttarakhand के लिए गर्व का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *