
Himachal Rain Update: हिमाचल प्रदेश में Monsoon Rain के कारण लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) की 14 अगस्त सुबह 10 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में 140 सड़कें बंद, 46 बिजली ट्रांसफार्मर ठप और 244 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। बारिश और आपदा के कारण 30 जून से 13 अगस्त तक प्रदेश में 177 लोगों की मौत हुई है, जबकि 271 लोग घायल हुए हैं।
मंडी में सबसे ज्यादा 52 सड़कें बंद
बारिश का सबसे ज्यादा असर Mandi जिले में देखने को मिला है। यहां कुल 52 सड़कें बंद हैं। इनमें सराज की 35, थलौट की 7, पधर की 5 और सुंदरनगर, जोगिंदरनगर, धर्मपुर व सरकाघाट की सड़कें शामिल हैं।
मंडी के बाद Kullu में 37 सड़कें बंद हैं। बंजार में 15, कुल्लू में 8, आनी में 6 और निरमंड में 8 सड़कें प्रभावित हैं।
Chamba में 29 सड़कें प्रभावित
बारिश और Landslide के कारण चंबा में 29 सड़कें बंद हैं। इनमें तीसा की 8, भटियात की 9, चंबा की 4, सलूणी की 4, भरमौर की 2, डलहौजी और पांगी की एक-एक सड़क शामिल है।
जिले में 6 बिजली ट्रांसफार्मर और 16 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।
Shimla और Sirmaur में भी असर
शिमला जिले में 4 सड़कें बंद हैं। ठियोग, रामपुर और सुन्नी में एक-एक सड़क प्रभावित हुई है। वहीं Sirmaur में 6 सड़कें बंद हैं। नाहन और संगड़ाह में तीन-तीन सड़कें प्रभावित हुई हैं। सिरमौर में 35 पेयजल योजनाओं पर भी असर पड़ा है।
Una में भी 4 सड़कें बंद हैं, जिनमें ऊना और गगरेट की दो-दो सड़कें शामिल हैं।
मानसून में अब तक 177 लोगों की मौत
सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, 30 जून से 13 अगस्त तक Monsoon Disaster में प्रदेश में 177 लोगों की जान गई है। इस दौरान 271 लोग घायल हुए हैं, जबकि 708 पशुओं की मौत दर्ज की गई है।
प्रदेश में बारिश और आपदा से अब तक ₹955.52 करोड़ से ज्यादा का नुकसान दर्ज किया गया है।
जिलों की बात करें तो चंबा में 25, कुल्लू और सिरमौर में 23-23, कांगड़ा और शिमला में 22-22 लोगों की मौत हुई है। मंडी, सोलन और ऊना में 10-10 मौतें दर्ज की गई हैं।
Road Accidents में 100 लोगों की मौत
मानसून के दौरान Road Accidents भी बड़ी चिंता बने हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सड़क हादसों में अब तक 100 लोगों की मौत हुई है।
इनमें चंबा और सिरमौर में 16-16, कुल्लू में 14, शिमला में 11 और कांगड़ा में 10 मौतें दर्ज की गई हैं।
Chintpurni Mela के चलते Traffic Diversion
ऊना में Shravan Ashtami Mela के चलते यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। 21 अगस्त तक मुबारकपुर से देहरा और अन्य गंतव्यों की ओर जाने वाले भारी मोटर वाहनों (HMV) को अंब-कालोहा मार्ग से भेजा जाएगा।
फिलहाल प्रशासन की टीमें बंद सड़कों को खोलने और बिजली-पानी की सेवाएं बहाल करने में जुटी हैं। मौसम को देखते हुए लोगों को संवेदनशील इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी जा रही है।









Leave a Reply