
अगरतला: त्रिपुरा के DGP Anurag Dhankar सोमवार को Agartala Police Headquarters स्थित अपने कार्यालय में मृत पाए गए। अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में Suicide की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है।
घटना के बाद उन्हें तुरंत GB Pant Hospital ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही Chief Minister Manik Saha, Chief Secretary J.K. Sinha समेत कई वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे।
तीन दशक से अधिक का रहा शानदार करियर
Anurag Dhankar 1994 Batch IPS Officer थे और May 2025 में उन्होंने त्रिपुरा के DGP का पद संभाला था। इससे पहले वह DGP (Intelligence) के रूप में भी कार्य कर चुके थे। मूल रूप से वे Uttar Pradesh के Baghpat जिले के रहने वाले थे।
अपने तीन दशक से अधिक लंबे करियर में उन्होंने त्रिपुरा पुलिस में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। इसके अलावा उन्होंने CBI, BSF (Border Security Force) में Central Deputation पर भी सेवाएं दीं। वह United Nations Mission in Kosovo का भी हिस्सा रहे, जहां उन्हें International Policing का व्यापक अनुभव मिला।
फिलहाल पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों पर अंतिम जानकारी साझा की जाएगी।

Leave a Reply