
बेंगलुरु: देश की प्रमुख एयरलाइन IndiGo के एक पूर्व कर्मचारी ने कंपनी की Work Culture पर गंभीर सवाल उठाए हैं। Kempegowda International Airport (KIA), बेंगलुरु में Ground Staff के तौर पर काम कर चुके Mohammad Jamshid Y ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि अपमानजनक व्यवहार और कथित Toxic Work Culture के कारण उन्हें अपनी “ड्रीम जॉब” छोड़नी पड़ी।
पूर्व कर्मचारी ने Instagram पर साझा किए गए पोस्ट में आरोप लगाया कि ड्यूटी के दौरान गलती से Tie नहीं पहनने पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया। उन्होंने अधिकारी की पहचान Saptarshi Mukherjee के रूप में की है।
जमशीद के मुताबिक, Terminal 1 में साप्ताहिक निरीक्षण पूरा करने के बाद अधिकारी ने उनकी Tie न होने पर सवाल उठाया। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए तुरंत माफी मांगी और भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसा नहीं होगा। इसके बाद उनके Supervisor को भी बुलाया गया और उनसे जवाब मांगा गया। जमशीद का कहना है कि उन्होंने अपने Supervisor से भी बिना किसी विरोध के माफी मांगी।
हालांकि, उनका आरोप है कि मामला यहीं नहीं रुका। उनके अनुसार, उन्हें अपने Supervisor के पैर छूकर माफी मांगने के लिए कहा गया। उन्होंने इसे एक पेशेवर माहौल में अपमानजनक बताते हुए ऐसा करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्हें Terminal से बाहर जाने के लिए कहा गया।
पूर्व कर्मचारी का दावा है कि छुट्टी से लौटने के बाद यह घटना सहकर्मियों के बीच चर्चा का विषय बन गई, जिससे उन्हें और अधिक मानसिक असहजता का सामना करना पड़ा।
जमशीद ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत IndiGo Ethics and Compliance Team से भी की थी। हालांकि, जांच के नतीजों से वह संतुष्ट नहीं हैं। उनके अनुसार, जांच के दौरान उन्हें बताया गया कि उपलब्ध CCTV Footage में घटना वाले दिन Terminal 1 में उनकी मौजूदगी की पुष्टि नहीं हो सकी। उन्होंने इस निष्कर्ष पर हैरानी जताते हुए कहा कि संबंधित क्षेत्र CCTV Surveillance के दायरे में रहता है, इसलिए उनकी मौजूदगी का रिकॉर्ड न मिलना समझ से परे है।
फिलहाल, इस मामले पर IndiGo की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Leave a Reply