निर्माणाधीन तालाब में डूबकर आठ साल के मासूम की मौत

खटीमा। नानकमत्ता क्षेत्र में घर के पास निर्माणाधीन तालाब में खेलते समय 8 वर्षीय मासूम गहरे पानी में डूबने से मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि  बच्चे को बचाने के प्रयास में कई महिलाएं भी तालाब में उतर गईं और खुद डूबने से बाल-बाल बची। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र से दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां खेलते समय निर्माणाधीन तालाब में डूबने से 8 वर्षीय मासूम की मौत हो गई।  बच्चे को बचाने के प्रयास में कई महिलाएं भी गहरे पानी में डूबने से बाल-बाल बची। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नानकमत्ता क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 दहला रोड निवासी विजय पाल का 8 वर्षीय पुत्र देव कुमार रविवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ घर के पास बने निर्माणाधीन तालाब के किनारे खेलने गया था।

इसी दौरान पानी में उतरते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में डूब गया। घटना से घबराए साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन और आसपास की महिलाएं मौके पर पहुंची। बच्चे को बचाने के प्रयास में कई महिलाएं भी तालाब में उतर गईं, लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण वे खुद भी डूबने से बमुश्किल बच सकी। काफी मशक्कत के बाद देव कुमार को तालाब से बाहर निकाला गया और तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *