देहरादून: सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, CM धामी और पूर्व CM हरीश रावत ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के परिवार में शोक की लहर है। उनके बड़े भाई बृजमोहन सिंह रावत का निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।

गुरुवार को देहरादून की डिफेंस कॉलोनी स्थित त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास पर बृजमोहन सिंह रावत के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि के लिए सभा आयोजित की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आवास पर पहुंचकर दिवंगत बृजमोहन सिंह रावत के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे। उन्होंने बृजमोहन सिंह रावत के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। दोनों नेताओं ने इस दुख की घड़ी में त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनके परिवार को सांत्वना दी।

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोग पहुंचे

बृजमोहन सिंह रावत के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई लोगों ने शोक व्यक्त किया। श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *