California: टेक दिग्गज Apple ने अपने कई प्रमुख Products की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी ने MacBook, iPad और कुछ अन्य डिवाइस महंगे कर दिए हैं। कंपनी का कहना है कि Artificial Intelligence (AI) के तेज़ी से बढ़ते इस्तेमाल के कारण Memory और Storage Components की लागत में भारी इजाफा हुआ है, जिसकी वजह से यह फैसला लेना पड़ा।
कीमतों में बढ़ोतरी के बाद Apple के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी का Stock करीब 4.7% तक फिसल गया। अमेरिका में कंपनी की वेबसाइट पर अलग-अलग Products की कीमतों में 30 डॉलर से 300 डॉलर तक का इजाफा दर्ज किया गया।
MacBook Pro, iPad Air और Apple TV हुए महंगे
नई कीमतों के मुताबिक 14-inch MacBook Pro की कीमत 1,700 डॉलर से बढ़कर 2,000 डॉलर हो गई है। वहीं iPad Air अब 600 डॉलर की जगह 750 डॉलर में मिलेगा। इसके अलावा Apple TV की कीमत भी 130 डॉलर से बढ़ाकर 200 डॉलर कर दी गई है।
हालांकि, फिलहाल कंपनी ने अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले iPhone की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।
AI Data Centers से बढ़ी लागत
कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार, दुनिया भर में तेजी से बन रहे AI Data Centers की वजह से Memory Chips और Storage की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। इससे इन कंपोनेंट्स की कीमतों में अभूतपूर्व बढ़ोतरी हुई है।
Apple का कहना है कि अब तक वह अतिरिक्त लागत का बोझ खुद उठाकर ग्राहकों को राहत देता रहा, लेकिन मौजूदा हालात में ऐसा करना संभव नहीं रह गया है।
पूर्व CEO Tim Cook पहले ही दे चुके थे संकेत
कंपनी के निवर्तमान CEO Tim Cook ने पिछले सप्ताह ही संकेत दिया था कि बढ़ती Component Costs के कारण कीमतों में बढ़ोतरी लगभग तय है। उन्होंने कहा था कि मांग अधिक और सप्लाई सीमित होने के कारण Memory Manufacturers लगातार कीमतें बढ़ा रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 के आखिर से Memory Chips और RAM की कीमतों में हर तिमाही करीब 50% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसका असर लगभग सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों के निर्माण पर पड़ रहा है।
सितंबर में संभालेंगे John Ternus कमान
Tim Cook के पद छोड़ने के बाद John Ternus एक सितंबर से Apple के नए CEO का कार्यभार संभालेंगे। उनके नेतृत्व में कंपनी जल्द ही अगली पीढ़ी के iPhone को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

Leave a Reply