
जयपुर: राजस्थान में अगले 48 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। India Meteorological Department (IMD) के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में मानसून फिर से सक्रिय होने लगेगा। खासतौर पर कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग में बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे बढ़ेंगी, जबकि जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी अगले दो से तीन दिनों में बारिश होने की संभावना है।
जयपुर, अलवर, भरतपुर और दौसा में Yellow Alert
IMD Jaipur ने कई जिलों के लिए Yellow Alert जारी किया है। विभाग के अनुसार, इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। शुक्रवार को अलवर और करौली में बारिश दर्ज की गई, जबकि जयपुर, दौसा और कोटपूतली-बहरोड़ में भी मौसम में बदलाव के संकेत हैं।
कोटा, जोधपुर और बीकानेर में भी बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, कोटा, बारां, झालावाड़ और बूंदी जिलों में मानसून की गतिविधियां फिर तेज होने की उम्मीद है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन अगले दो से तीन दिनों में यहां भी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
अगले सप्ताह फिर जोर पकड़ेगा मानसून
मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी भारत में बने Low Pressure System के कमजोर पड़ने से फिलहाल राजस्थान में मानसून की रफ्तार धीमी है। हालांकि, 22 जुलाई से 28 जुलाई के बीच मानसून के फिर से पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है। इस दौरान मध्य और पश्चिमी राजस्थान, सहित जोधपुर और बीकानेर संभाग में तेज बारिश का नया दौर देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply