
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर Monsoon के सक्रिय होने के संकेत हैं। Meteorological Centre की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 जुलाई को Dehradun, Rudraprayag, Chamoli, Bageshwar, Pithoragarh और Nainital के कुछ इलाकों में Heavy Rain की संभावना को देखते हुए Yellow Alert जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।
गुरुवार को पर्वतीय क्षेत्रों में हुई Heavy Rainfall के कारण जनजीवन प्रभावित रहा और लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने से लोगों को राहत मिली।
राजधानी Dehradun में दिन का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य के आसपास रहा।
29 जुलाई तक बारिश और Lightning की संभावना
Weather Department के अनुसार, 29 जुलाई तक पूरे उत्तराखंड में Thunderstorm, Lightning और तेज बारिश के दौर जारी रहने की संभावना है। पर्वतीय इलाकों में लगातार बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड का एहसास बढ़ गया है।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही सफर करने की सलाह दी गई है। साथ ही, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की भी सलाह दी गई है.

Leave a Reply