उत्तराखंड मौसम अपडेट: पर्वतीय जिलों में बारिश, मैदानों में बढ़ेगी गर्मी

उत्तराखंड : उत्तराखंड मौसम विभाग ने राज्य के मौसम को लेकर नया पूर्वानुमान जारी किया है। पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं, जबकि मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि अगले कुछ दिनों में मैदानी क्षेत्रों के तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

रविवार को मैदानी जिलों देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल के कई हिस्सों में धूप खिली रही। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी का अहसास हुआ। देहरादून में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शनिवार के मुकाबले 2 डिग्री अधिक था।

सोमवार को इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। राज्य के मैदानी जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। अगले 2-3 दिनों (सोमवार से बुधवार तक) चटख धूप और शुष्क मौसम के कारण तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

 

11 जून से राज्य के कई हिस्सों में फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। नैनीताल शहर में रविवार को सुबह से बादल छाए रहे। अपराह्न करीब 3 बजे हल्की बारिश हुई, जो लगभग 30 मिनट तक चली। यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *