Uttarakhand SIR: 10 विधानसभा सीटों पर सबसे ज्यादा Voter Delete, सूची में BJP की 6 और Congress की 4 सीटें

देहरादून: Uttarakhand में चल रहे Special Intensive Revision (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची के सत्यापन में कई विधानसभा क्षेत्रों में बड़ी संख्या में Voters के नाम हटाए गए हैं। Election Commission के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक Voter Deletion वाले शीर्ष 10 विधानसभा क्षेत्रों में BJP की 6 और Congress की 4 सीटें शामिल हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, Dehradun की Dharampur Assembly सबसे अधिक प्रभावित रही है। यहां 1,46,861 कुल मतदाताओं में से 29,251 Voters के नाम हटाए गए हैं, जो पूरे राज्य में सबसे अधिक है। इसके बाद Kashipur, Bajpur, Rishikesh और Kichha का स्थान है।

सबसे अधिक Voter Deletion वाली Top-10 Assembly Seats

Assembly Seat Total Voters Deleted Voters Current Party
Dharampur 1,46,861 29,251 BJP
Kashipur 1,39,489 28,701 BJP
Bajpur 1,30,948 28,520 Congress
Rishikesh 1,26,581 27,120 BJP
Kichha 1,21,545 27,068 Congress
Raipur 1,36,724 25,992 BJP
Haldwani 1,19,332 20,867 Congress
Rudrapur 1,72,805 20,642 BJP
Chakrata 1,02,575 20,623 Congress
BHEL Ranipur 1,28,760 19,038 BJP

Dharampur में सबसे अधिक विसंगतियां

SIR के दौरान सामने आई Data Discrepancies के मामले में भी Dharampur Assembly राज्य में पहले स्थान पर है। यहां 53,883 मतदाताओं के रिकॉर्ड में विभिन्न प्रकार की विसंगतियां पाई गई हैं। Top-10 सूची में अकेले Dehradun जिले की पांच विधानसभा सीटें शामिल हैं, जिनमें Dharampur, Sahaspur, Raipur, Doiwala और Rishikesh शामिल हैं। इससे साफ है कि सबसे अधिक सत्यापन और सुधार का कार्य इसी जिले में हुआ है।

सबसे अधिक Data Discrepancies वाली Top-10 Assembly Seats

Assembly Seat Total Voters Discrepancy Cases Current Party
Dharampur (Dehradun) 1,46,861 53,883 BJP
Sahaspur (Dehradun) 1,61,174 51,339 BJP
Rudrapur (Udham Singh Nagar) 1,72,805 48,363 BJP
Raipur (Dehradun) 1,36,724 47,396 BJP
Kashipur (Udham Singh Nagar) 1,39,489 45,256 BJP
Doiwala (Dehradun) 1,47,049 44,662 BJP
Rishikesh (Dehradun) 1,26,581 42,344 BJP
BHEL Ranipur (Haridwar) 1,28,760 42,228 BJP
Khanpur (Haridwar) 1,35,441 42,179 Independent
Gadarpur (Udham Singh Nagar) 1,39,588 41,089 BJP

चुनाव आयोग के अनुसार, SIR Campaign का उद्देश्य Voter List को पूरी तरह अपडेट और त्रुटिरहित बनाना है। सत्यापन प्रक्रिया के दौरान जिन रिकॉर्ड में गड़बड़ी या अपूर्ण जानकारी मिली, उन्हें सुधार या हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *