पुलिस की मुस्तैदी रंग लाई, बाइक चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार

ऋषिकेश: उत्तराखंड में ऋषिकेश के रायवाला क्षेत्र में हुई पानी की मोटर चोरी की घटना का दून पुलिस ने बुधवार को खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई पानी की मोटर भी बरामद कर ली गई है। यह कारर्वाई ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ती मई को श्रीरान विजय हनुमन्त आश्रम, ठाकुरपुर पांडे प्लाट रायवाला निवासी सन्त बद्रीश महाराज ने कोतवाली रायवाला में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर के बाहर लगी पानी की मोटर चोरी हो गई है।

 तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई। 

उन्होंने बताया कि मुखबिर तंत्र और सर्विलांस की मदद से लगातार तलाश अभियान चलाया गया। जांच के दौरान चार मई को पुलिस ने रेलवे अंडरपास के पास जंगल क्षेत्र से मुखबिर की सूचना पर आरोपी राहुल पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम असदपुर करंजाली, थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से चोरी की गई पानी की मोटर बरामद हुई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *