राज्यपाल ने नई दिल्ली में उपराज्यपाल संधू से की शिष्टाचार भेंट

नैनीताल, 31 मई । उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने नई दिल्ली स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

भेंट के दौरान प्रशासनिक अनुभवों, सुशासन तथा जनहित से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। राज्यपाल ने उपराज्यपाल संधू को उत्तराखंड से जुड़े विभिन्न विषयों की भी जानकारी दी। यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें दोनों गणमान्य व्यक्तियों ने परस्पर सहयोग एवं संवाद को महत्वपूर्ण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *