गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

केंद्र सरकार ने कर्मचारियों का डीए 14% बढ़ा दिया है। महंगाई की मार झेल रहे कर्मचारियों को सरकार की तरफ से बड़ी राहत दी गई है। रेलवे बोर्ड ने कर्मचार‍ियों के महंगाई भत्‍ते में एक ही बार में 14 प्रत‍िशत का इजाफा क‍िया है। महंगाई भत्‍ते में की गई यह बढ़ोतरी दो बार के आधार पर की गई है।
ज‍िन कर्मचार‍ियों पर यह डीए हाइक लागू होगी, उनके ल‍िए इसी के साथ दूसरी खुशखबरी यह है क‍ि उन्‍हें 10 महीने का एर‍ियर देने की भी बात कही गई है। रेलवे बोर्ड की तरफ से बताया गया क‍ि 7-7 प्रत‍िशत के दो ह‍िस्‍सों में यह डीए हाइक उनके ल‍िए लागू होगी, जो कर्मचारी छठे वेतन आयोग के तहत काम कर रहे हैं।
महंगाई भत्‍ते में 1 जुलाई 2021 से 7 प्रत‍िशत और 1 जनवरी 2022 से भी 7 प्रत‍िशत की बढ़ोतरी की गई है. अभी छठे वेतन आयोग के तहत सैलरी पाने वाले कर्मचार‍ियों को 189 प्रत‍िशत डीए म‍िल रहा है. इन कर्मचार‍ियों का डीए 1 जुलाई 2021 से 7 प्रत‍िशत बढ़ने पर 196 प्रत‍िशत हो जाएगा. इसी तरह 1 जनवरी 2022 से भी 7 प्रत‍िशत बढ़ाने पर यह कुल 203 प्रत‍िशत हो जाएगा, जो क‍ि कर्मचार‍ियों को मई की सैलरी में 10 महीने के एर‍ियर के साथ म‍िलेगा.
रेलवे बोर्ड के इस फैसले से कर्मचार‍ियों को दोहरा फायदा होगा. रेलवे बोर्ड ने फाइनेंस डायरेक्‍ट्रेट और म‍िन‍िस्‍ट्री ऑफ रेलवे से मंजूरी के बाद फैसले को लागू क‍िया है। इससे पहले केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में मार्च में 3 प्रत‍िशत बढ़ोतरी की गई थी. इसका फायदा 7वें वेतन आयोग के तहत सैलरी पाने वाले लाखों कर्मचार‍ियों को हुआ था।
तीन फीसदी बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचार‍ियों का महंगाई भत्‍ता 31 प्रत‍िशत से बढ़कर 34 प्रत‍िशत हो गया था। इन कर्मचार‍ियों की म‍िन‍िमम बेस‍िक सैलरी 18 हजार रुपये है. सरकार की तरफ से 7वें वेतन आयोग की सिफारिश लागू करते हुए बेसिक मिनिमम सैलरी 7000 से बढ़ाकर 18000 रुपये कर दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *