असम रेजिमेंट सैन्य इकाई नहीं, एक सशक्त परिवार है: राज्यपाल गुरमीत सिंह

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शिलांग प्रवास के दौरान 4 असम के पूर्व सैनिकों तथा असम रेजिमेंटल सेंटर की टीम के साथ आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने रेजिमेंट की गौरवशाली परंपराओं, अनुशासन, समर्पण तथा राष्ट्रसेवा की भावना की सराहना करते हुए सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के योगदान को नमन किया।

राज्यपाल ने कहा कि असम रेजिमेंट केवल एक सैन्य इकाई नहीं, बल्कि सेवा, त्याग, साहस और आपसी भाईचारे की भावना से जुड़ा एक सशक्त परिवार है। रेजिमेंट से जुड़े प्रत्येक सैनिक के जीवन में यह रिश्ता आजीवन बना रहता है और यही भाव भारतीय सेना की सबसे बड़ी ताकतों में से एक है।

उन्होंने कहा कि 4 असम के पूर्व सैनिकों और अधिकारियों से मुलाकात के दौरान एक बार पुनः उस देशभक्ति, समर्पण, अनुशासन और अपनत्व की भावना को निकट से अनुभव करने का अवसर मिला, जिसने वर्षों से राष्ट्रसेवा की प्रेरणा को जीवित रखा है। उन्होंने कहा कि सैनिकों के बीच मौजूद आपसी विश्वास, एकजुटता और कर्तव्यनिष्ठा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *