मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे का प्रदेशवासियों को बेसब्री से इंतजार है। उन्होंने कहा कि देवभूमि के लोग प्रधानमंत्री को अपने परिवार के सदस्य की तरह मानते हैं और उनका उसी आत्मीयता के साथ स्वागत करते हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी उत्तराखंड दौरे को लेकर कहा कि प्रदेश के लोगों को उनके आने का इंतजार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जल्द ही उत्तराखंड आएंगे और सभी लोग उनके दौरे की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
मीडिया से बातचीत में सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से गहरा लगाव है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब भी कोई परिस्थिति सामने आई है, प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के साथ खड़े होकर सहयोग किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों का प्रधानमंत्री मोदी के साथ विशेष आत्मीय जुड़ाव है। यही वजह है कि प्रदेशवासी उनके दौरे को लेकर उत्साहित हैं और उनका परिवार के सदस्य की तरह स्वागत करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।


Leave a Reply