दांबुला: Tri-Nation A Series के अहम मुकाबले में Sri Lanka A ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Afghanistan A के सामने 323 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा। जवाब में अफगानिस्तान की टीम दबाव में नजर आई और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। 31 ओवर तक टीम का स्कोर 156/7 रहा, जिससे उसके Final Qualification की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा।
Avishka Fernando और Dickwella ने रखी मजबूत नींव
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए Sri Lanka A को सलामी बल्लेबाज Niroshan Dickwella और Avishka Fernando ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
Dickwella ने 66 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि Avishka Fernando ने बेहतरीन शतक जड़ते हुए 110 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों की पारियों की बदौलत श्रीलंका ने बड़ा स्कोर खड़ा किया।
Afghanistan A की शानदार वापसी, लेकिन 350 तक नहीं पहुंचा Sri Lanka
एक समय श्रीलंका का स्कोर 226/1 था और टीम 350 रन की ओर बढ़ती दिख रही थी। हालांकि Afghanistan A Bowlers ने जोरदार वापसी करते हुए 39 रन के भीतर चार अहम विकेट चटका दिए।
मध्यक्रम के लगातार विकेट गिरने से श्रीलंका की रनगति पर असर पड़ा और टीम निर्धारित 50 ओवर में 322/8 का स्कोर ही बना सकी।
Run Chase में लड़खड़ाई Afghanistan A
323 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी Afghanistan A की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पहले ही ओवर में दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं बना सके।
हालांकि सलामी बल्लेबाज Hasan ने 74 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त समर्थन नहीं मिला। अफगानिस्तान के लगातार विकेट गिरने से मैच धीरे-धीरे श्रीलंका की पकड़ में जाता गया।
India A और Sri Lanka A के बीच होगा Final
इस मुकाबले का परिणाम लगभग तय होने के साथ ही Sri Lanka A ने Tri-Nation A Series Final में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब खिताबी मुकाबले में उसका सामना India A से होगा।
Tilak Varma की कप्तानी वाली India A टीम पहले ही फाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी थी। वहीं इस मैच में अफगानिस्तान को न सिर्फ जीत, बल्कि बेहद बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी थी, जो संभव नहीं हो सका।
21 जून को होगा Title Clash
अब Tri-Nation A Series Final रविवार, 21 June को दांबुला में खेला जाएगा, जहां India A और Sri Lanka A ट्रॉफी के लिए आमने-सामने होंगे।

Leave a Reply