
20 July को हुए प्रदर्शन के दौरान Pellet Gun से घायल होने का दावा करने वाले Sheikh Irshad Mansoori की Medico-Legal Case (MLC) रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, सर्जरी के दौरान उनके सिर, चेहरे, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों से कई Metallic Foreign Bodies (धातु के कण) निकाले गए।
MLC Report में दर्ज हैं सर्जरी के विवरण
Lady Hardinge Medical College (LHMC) के ENT & Head-Neck Surgery Department की 24 July की MLC Report के मुताबिक, 21 July को मरीज की General Anesthesia (GA) के तहत सर्जरी की गई। जांच में सिर और गर्दन के विभिन्न हिस्सों में धातु के कण फंसे होने की पुष्टि हुई, जिन्हें ऑपरेशन के दौरान बाहर निकाला गया।
शरीर के कई हिस्सों से निकले Metallic Fragments
ENT Operation Theatre के रिकॉर्ड के अनुसार, लगभग 2 mm आकार के धातु के कण मरीज के Right Maxillary Antrum, Lower Lip Labial Mucosa, Right Shoulder, Right Side of Neck और Left Forehead से निकाले गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये कण शरीर के मुलायम ऊतकों में सतही रूप से फंसे हुए थे।
आंख के पास भी मिला धातु का कण
Ophthalmology OT Notes के अनुसार, मरीज की बाईं आंख के Orbital Area और निचली पलक के पास भी सर्जरी की गई। डॉक्टरों ने आंख की मांसपेशी के ऊपरी हिस्से के पास लगभग 8–10 mm की गहराई पर धातु का कण महसूस किया, जिसे करीब 3 mm का चीरा लगाकर बाहर निकाला गया।
रिपोर्ट के अनुसार, निकाला गया कण लगभग 3×3 mm आकार का था। उसकी सतह धातु जैसी चमकदार थी, किनारे नुकीले थे और दबाव डालने पर वह नहीं दबता था। सर्जरी के बाद मरीज को आवश्यक दवाएं और उपचार दिया गया।
मरीज का दावा- शरीर से निकले 7 Pellet-like Fragments
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, Sheikh Irshad Mansoori का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान उनके शरीर से कुल सात Pellet जैसे धातु के कण निकाले गए। उनका दावा है कि चेहरे के आसपास अब भी कुछ कण मौजूद हैं, लेकिन डॉक्टरों ने फिलहाल उन्हें न निकालने की सलाह दी है क्योंकि अतिरिक्त सर्जरी से अधिक नुकसान हो सकता है।
अस्पताल ने सुरक्षित रखे धातु के कण
मंसूरी के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान निकाले गए धातु के कण उन्हें नहीं सौंपे गए। अस्पताल ने बताया कि इन्हें सुरक्षित रखा गया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अस्पताल की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इन धातु के कणों को Forensic Examination के लिए भेजा गया है या नहीं।

Leave a Reply