Awarapan 2 Teaser Out: 19 साल बाद लौटे Emraan Hashmi, प्यार, दर्द और इंतजार की नई कहानी की पहली झलक

मुंबई: Emraan Hashmi की बहुप्रतीक्षित फिल्म Awarapan 2 का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। कल्ट क्लासिक Awarapan के 19 साल पूरे होने के मौके पर मेकर्स ने फैंस को फिल्म की पहली झलक दिखाई है। टीजर में एक बार फिर Shivam Pandit की भावुक कहानी देखने को मिलती है, जिसने रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है।

19 साल बाद लौटा Shivam Pandit का किरदार

टीजर में Emraan Hashmi अपने लोकप्रिय किरदार Shivam Pandit के रूप में नजर आते हैं। कहानी एक ऐसे इंसान के इर्द-गिर्द घूमती है, जो प्यार में खोने के दर्द और जिंदगी के खालीपन से जूझ रहा है। पूरी झलक में उनकी आवाज दर्शकों को उनके मन के भावों से जोड़ती है और किरदार की भावनात्मक यात्रा को बयां करती है।

टीजर के अंत में सुनाई देने वाला डायलॉग, “Is Baar Yeh Awarapan Khatam Hoga, Yaa Main”, फिल्म के प्रति उत्सुकता को और बढ़ा देता है।

Toh Phir Aao 2.0 ने बढ़ाया इमोशनल कनेक्शन

टीजर में फिल्म के लोकप्रिय गीत Toh Phir Aao का नया वर्जन Toh Phir Aao 2.0 भी सुनाई देता है। इस गाने को Mithoon ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल Sayeed Qadri ने लिखे हैं। पुराने गाने की भावनाओं को बरकरार रखते हुए इसे नए अंदाज में पेश किया गया है।

Disha Patani और Shabana Azmi भी आएंगी नजर

Awarapan 2 में Emraan Hashmi के साथ Disha Patani और Shabana Azmi भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। इसके अलावा फिल्म में Surendar Vicky, Vijayant Kohli और Atul Kumar भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते नजर आएंगे।

14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

फिल्म का निर्माण Vishesh Bhatt ने किया है, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी Nitin Kakkar ने संभाली है। फिल्म की कहानी Bilal Siddiqui ने लिखी है।

मेकर्स का दावा है कि Awarapan 2 में ओरिजिनल फिल्म की तरह दमदार कहानी, भावनात्मक गहराई और शानदार संगीत देखने को मिलेगा। यह फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *