
All India Council for Technical Education (AICTE) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, शैक्षणिक सत्र 2025-26 में देशभर के 58 Engineering और Technical Colleges को बंद कर दिया गया है। इनमें सबसे अधिक संस्थान Uttar Pradesh और Maharashtra में बंद हुए हैं। हालांकि इन कॉलेजों में पहले से पढ़ रहे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी और वे अपनी डिग्री पूरी कर सकेंगे।
AICTE के अनुसार, इन संस्थानों को Progressive Closure प्रक्रिया के तहत बंद किया गया है। इसका मतलब है कि संबंधित कॉलेज नए शैक्षणिक सत्र में First Year Admission नहीं ले सकेंगे, लेकिन पहले से नामांकित छात्रों की पढ़ाई सामान्य रूप से जारी रहेगी।
PTI से बातचीत में AICTE के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि Academic Year 2025-26 के दौरान कुल 58 Engineering और Technical Institutions को अलग-अलग कारणों से Progressive Closure की मंजूरी दी गई है।
अधिकारी के मुताबिक, Progressive Closure का उद्देश्य मौजूदा छात्रों के हितों की सुरक्षा करना है। इस व्यवस्था के तहत संस्थान नए छात्रों का प्रवेश बंद कर देते हैं, जबकि पहले से पढ़ रहे विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई पूरी करने और डिग्री प्राप्त करने का पूरा अवसर दिया जाता है।
AICTE द्वारा जारी राज्यवार सूची में उन सभी राज्यों का विवरण शामिल है, जहां वर्ष 2025-26 के दौरान इंजीनियरिंग और तकनीकी संस्थानों को बंद करने की मंजूरी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक कॉलेज Uttar Pradesh और Maharashtra में बंद हुए हैं।

Leave a Reply