UPSC Recruitment 2026 के तहत संघ लोक सेवा आयोग ने चार केंद्रीय सरकारी/जीएनसीटीडी संगठनों में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के जरिए Junior Technical Officer, Assistant Legislative Counsel, Law Officer और Specialist Grade II (Cardiology) के कुल 13 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 26 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तारीख 16 अक्तूबर 2026 शाम 6 बजे तक निर्धारित की गई है।
UPSC Vacancy 2026: पदवार रिक्तियां
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 13 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
- Junior Technical Officer (Sugar Technology) – 1 पद, OBC-01
- Assistant Legislative Counsel (Grade IV, ILS) – 8 पद, UR-04, EWS-01, OBC-02, SC-01
- Law Officer – 3 पद, UR-02, OBC-01
- Specialist Grade II (Junior Scale) – Cardiology – 1 पद, OBC-01
इस तरह भर्ती में कुल 13 Vacancies हैं।
Junior Technical Officer के लिए योग्यता
Junior Technical Officer (Sugar Technology) पद के लिए उम्मीदवार के पास Science या Engineering में डिग्री के साथ Sugar Technology में Associate Ship या Post Graduate Diploma होना चाहिए।
इसके अलावा Sugar Technology के क्षेत्र में कम से कम तीन वर्ष का Teaching, Research या Consultancy अनुभव अथवा किसी Sugar Mill में Managerial स्तर पर तीन वर्ष का अनुभव आवश्यक है। Chemistry में MSc या Sugar Technology में MTech को अतिरिक्त योग्यता माना जाएगा।
Assistant Legislative Counsel के लिए योग्यता
Assistant Legislative Counsel (Grade IV, Indian Legal Service) पद के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से Law Degree होनी चाहिए।
इसके साथ Judicial Service, Government Department या Legal Field में निर्धारित अवधि का अनुभव जरूरी है। Law में Post Graduation के साथ पांच वर्ष का Teaching या Research अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र हो सकते हैं।
इसके अलावा निर्धारित अवधि तक Advocate के रूप में काम करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। Legislation से संबंधित Drafting का अनुभव होने पर उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जा सकती है।
Law Officer के लिए योग्यता
Law Officer पद के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से Law Degree होना जरूरी है। इसके साथ कम से कम दो वर्ष का Legal Work Experience भी आवश्यक है।
यह अनुभव Advocate के रूप में या किसी Government Office में Legal Work से संबंधित हो सकता है।
Specialist Grade II Cardiology की योग्यता
Specialist Grade II (Junior Scale) – Cardiology पद के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त Medical Qualification के साथ Cardiology में DM या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
इसके अलावा संबंधित उम्मीदवार के पास Post Graduation के बाद Cardiology में तीन वर्ष का Experience होना आवश्यक है।
UPSC Application 2026: किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?
ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक और अन्य पात्रता से संबंधित दस्तावेज तैयार रखने होंगे। इनमें प्रमुख रूप से:
- 10th Certificate/Marksheet
- Degree/Diploma Certificate
- Experience Certificate
- Caste Certificate, जहां लागू हो
- Disability Certificate, जहां लागू हो
- आयु में छूट से संबंधित प्रमाणपत्र, जहां लागू हो
- सरकारी कर्मचारी होने पर संबंधित विभाग को आवेदन की जानकारी देने का प्रमाण
- नाम परिवर्तन की स्थिति में संबंधित दस्तावेज
- हिंदी या अंग्रेजी के अलावा किसी अन्य भाषा में जारी दस्तावेज होने पर प्रमाणित अनुवाद
UPSC Selection Process 2026
उम्मीदवारों का चयन पद के अनुसार केवल Interview के आधार पर या Recruitment Test (RT)/Computer Based Recruitment Test (CRT) के बाद Interview के जरिए किया जा सकता है।
UPSC उम्मीदवारों की संख्या सीमित करने के लिए Higher Qualification, निर्धारित योग्यता से अधिक Experience, अतिरिक्त अनुभव या Recruitment Test जैसे मानदंड अपना सकता है।
100 अंकों के Interview में न्यूनतम स्तर इस प्रकार निर्धारित है:
- UR: 50 अंक
- OBC: 45 अंक
- SC/ST/PH: 40 अंक
यदि Interview से पहले RT/CRT आयोजित किया जाता है, तो उम्मीदवार को Recruitment Test और Interview दोनों में निर्धारित न्यूनतम स्तर पूरा करना होगा।
कहां आयोजित होगी Recruitment Test?
RT/CRT का आयोजन देश के विभिन्न शहरों में किया जा सकता है। इनमें अहमदाबाद, भोपाल, चेन्नई, दिल्ली, जयपुर, जम्मू, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ और मुंबई समेत कई शहर शामिल हैं।
हालांकि केवल निर्धारित Qualification और Experience पूरा करने से उम्मीदवार को Interview के लिए बुलाया जाना सुनिश्चित नहीं है। UPSC भर्ती प्रक्रिया के अलग-अलग चरणों में उम्मीदवार की पात्रता की जांच कर सकता है।
कुछ आरक्षित पदों पर पर्याप्त योग्य दिव्यांग उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में निर्धारित अनुभव अवधि में अधिकतम 50 फीसदी तक की छूट दी जा सकती है।
UPSC Recruitment 2026: आवेदन की महत्वपूर्ण तारीख
Application Start Date: 26 सितंबर 2026
Last Date to Apply: 16 अक्तूबर 2026, शाम 6 बजे तक
Total Vacancies: 13
Selection: RT/CRT और/या Interview
Official Website: upsconline.nic.in


Leave a Reply