उत्तराखंड: IIT Roorkee के दीक्षांत समारोह में NSA अजीत डोभाल और CDS पहुंचे, 2,701 छात्रों को मिली डिग्री

IIT Roorkee Convocation 2026 का आगाज खास मेहमानों की मौजूदगी में हुआ। समारोह के पहले दिन National Security Advisor (NSA) Ajit Doval और Vice Chief of Army Staff General N.S. Raja Subramani ने कार्यक्रम में शिरकत की। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को अपने बीच देखकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह नजर आया।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की में दो दिवसीय वार्षिक Convocation Ceremony 2026 शुरू हो गया है। इस वर्ष संस्थान के कुल 2,701 विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की उपाधियां प्रदान की जा रही हैं। समारोह के पहले दिन परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और डिग्री हासिल करने वाले विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।

NSA अजीत डोभाल ने छात्रों को किया संबोधित

समारोह के पहले दिन NSA Ajit Doval मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने IIT Roorkee के लंबे और गौरवशाली इतिहास के साथ-साथ Research और तकनीकी क्षेत्र में संस्थान के योगदान की सराहना की।

अजीत डोभाल ने विद्यार्थियों से अपनी तकनीकी क्षमता और ज्ञान का इस्तेमाल देश के विकास, National Security और सामाजिक कल्याण के लिए करने का आह्वान किया। उन्होंने छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए अपनी विशेषज्ञता का प्रभावी उपयोग करने की बात कही।

जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने भी किया संबोधित

कार्यक्रम में Vice Chief of Army Staff General N.S. Raja Subramani भी मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं और तकनीकी विशेषज्ञों की भूमिका पर जोर दिया।

पहले दिन मुख्य रूप से Undergraduate (UG) पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। उपाधि मिलने के बाद विद्यार्थियों और उनके परिजनों में खुशी का माहौल रहा।

दूसरे दिन PG और PhD छात्रों को मिलेगी डिग्री

IIT Roorkee के निदेशक Prof. K.K. Pant ने संस्थान की उपलब्धियों, Research Work और International Collaboration से जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने डिग्री प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

दीक्षांत समारोह के दूसरे दिन Postgraduate (PG) और PhD Scholars को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। दूसरे दिन Hero MotoCorp CEO Harshavardhan Chitale मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, Joint Magistrate Deepak Ram Chandra Shet सहित IIT Roorkee के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *