फिर आमने-सामने Shinde-Fadnavis? CM ने बदला Shiv Sena मंत्री का फैसला, Mahayuti में बढ़ी नाराजगी

मुंबई: महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ Mahayuti Alliance में एक बार फिर तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। इस बार मामला मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis और उपमुख्यमंत्री Eknath Shinde के नेतृत्व वाली Shiv Sena के बीच मतभेद से जुड़ा बताया जा रहा है।

दरअसल, शिवसेना के एक मंत्री द्वारा लिए गए फैसले को मुख्यमंत्री फडणवीस ने बदल दिया। इसके बाद शिवसेना खेमे में नाराजगी की चर्चा तेज हो गई है।

Auto-Taxi Drivers को Marathi सीखने पर मिली राहत

मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने Auto Rickshaw और Taxi Drivers को बुनियादी Marathi Language सीखने के लिए एक साल की अतिरिक्त मोहलत देने का फैसला किया है।

हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, इस फैसले को लेकर महायुति सरकार के भीतर ही सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने यह फैसला Transport Minister को विश्वास में लिए बिना लिया, जिससे Eknath Shinde और शिवसेना के कुछ मंत्री नाराज बताए जा रहे हैं।

‘अगर CM को अकेले फैसले लेने हैं तो Cabinet क्यों?’

शिवसेना खेमे से जुड़े नाराज मंत्रियों का सवाल है कि अगर मुख्यमंत्री को महत्वपूर्ण मुद्दों पर Unilateral Decisions ही लेने हैं, तो फिर Cabinet Meetings का क्या मतलब रह जाता है?

सूत्रों का दावा है कि पिछले करीब डेढ़ साल में ऐसे कई मौके आए हैं, जब मुख्यमंत्री ने महायुति में शामिल Shiv Sena और NCP के मंत्रियों को विश्वास में लिए बिना फैसले लिए।

इन फैसलों को लेकर मंत्रियों की नाराजगी अब धीरे-धीरे खुलकर सामने आने लगी है। ऐसे में महाराष्ट्र सरकार के भीतर Internal Coordination और Power Sharing को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Marathi Language को लेकर गरमा सकती है राजनीति

फडणवीस के इस फैसले ने Marathi Language और Marathi Manoos की राजनीति को भी फिर चर्चा में ला दिया है।

सवाल यह उठ रहा है कि क्या सरकार का यह फैसला North Indian Voters को राहत देने की कोशिश है? क्या इसके राजनीतिक असर के चलते Marathi Manoos की राजनीति करने वाले संगठनों की नाराजगी बढ़ सकती है?

महाराष्ट्र में भाषा का मुद्दा पहले से ही संवेदनशील रहा है। ऐसे में Auto-Taxi Drivers को Marathi सीखने के लिए अतिरिक्त समय देने का फैसला आने वाले दिनों में राजनीतिक विवाद को जन्म दे सकता है।

Cabinet Powers को लेकर भी नाराजगी?

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री फडणवीस द्वारा Notification के जरिए मंत्रिमंडल से जुड़े कई अधिकारों को अपने स्तर पर केंद्रित किए जाने को लेकर भी महायुति के कुछ मंत्री नाराज बताए जा रहे हैं।

अब बड़ा सवाल यह है कि Devendra Fadnavis और Eknath Shinde इस बढ़ती नाराजगी को कैसे संभालेंगे और क्या Mahayuti Government के भीतर एक बार फिर सत्ता-संतुलन को लेकर खींचतान देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *