Miss Universe India 2026 का ग्रैंड फिनाले रविवार, 23 अगस्त को जयपुर में आयोजित किया गया, जहां केरल की कैजिया लिज मैजो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस साल का खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में देशभर से कुल 52 contestants ने हिस्सा लिया था।
कैजिया को Miss Universe India 2025 की विजेता मनिका विश्वकर्मा ने ताज पहनाया। विनर घोषित होने के बाद कैजिया काफी भावुक नजर आईं।
टॉप-5 में किन राज्यों की सुंदरियां?
इस साल के Top 5 finalists में अलग-अलग राज्यों की पांच प्रतिभागियों ने जगह बनाई।
- तमिलनाडु: वैष्णवी
- गुजरात: अनुश्री सतवालेकर
- महाराष्ट्र: तेजस्विनी श्रीवास्तव
- केरल: कैजिया लिज मैजो
- उत्तराखंड: अनुभा वशिष्ठ
अंतिम मुकाबले में कैजिया ने सभी फाइनलिस्ट को पीछे छोड़ते हुए Miss Universe India 2026 का खिताब जीत लिया।
क्लोजिंग रिमार्क ने दिलाया खिताब
प्रतियोगिता के आखिरी चरण में पांचों फाइनलिस्ट को जजेस के सामने करीब 40-second closing remark देना था। इस दौरान प्रतिभागियों ने जिंदगी, व्यक्तिगत चुनौतियों और अपने भविष्य को लेकर अपनी सोच साझा की।
कैजिया लिज मैजो अपने जवाब और विचारों से जजिंग कमेटी को प्रभावित करने में सफल रहीं। इसके बाद उन्हें विजेता घोषित किया गया।
कौन बना First Runner-Up?
फाइनल राउंड में केरल की कैजिया को तमिलनाडु की वैष्णवी से कड़ी टक्कर मिली। वैष्णवी First Runner-Up रहीं।
वहीं गुजरात की अनुश्री सतवालेकर को Second Runner-Up, महाराष्ट्र की तेजस्विनी श्रीवास्तव को Third Runner-Up और उत्तराखंड की अनुभा वशिष्ठ को Fourth Runner-Up चुना गया।
अब Miss Universe में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी कैजिया
Miss Universe India 2026 का ताज जीतने के बाद कैजिया लिज मैजो अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
वह इस साल के अंत में Puerto Rico में होने वाली 75th Miss Universe Competition में भारत की ओर से हिस्सा लेंगी।
सुष्मिता सेन समेत ये सितारे थे जज
जयपुर में हुए इस Grand Finale के जजिंग पैनल में मनोरंजन जगत की कई चर्चित हस्तियां शामिल थीं।
Sushmita Sen, Urvashi Rautela और Celina Jaitly ने प्रतियोगिता में जज की भूमिका निभाई। फिल्म प्रोड्यूसर Pragya Kapoor भी पैनल का हिस्सा थीं।
सुष्मिता सेन ने 1994 में Miss Universe का खिताब जीतकर इतिहास रचा था। सेलिना जेटली ने 2001 में Miss Universe India का ताज जीता था और उसी साल अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में Fourth Runner-Up रही थीं। वहीं उर्वशी रौतेला ने 2015 में Miss Universe India का खिताब अपने नाम किया था।
इस जीत के साथ अब कैजिया लिज मैजो के सामने भारत को अंतरराष्ट्रीय Miss Universe stage पर रिप्रेजेंट करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।


Leave a Reply