
Agra के ग्रामीण क्षेत्रों में Aadhaar Services को आसान बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। Panchayati Raj Department जिले की सभी 690 Gram Panchayats में Aadhaar Enrolment & Update Machines स्थापित करेगा, जिससे लोगों को आधार से जुड़ी सेवाएं गांव में ही मिल सकेंगी।
बच्चों का नया Aadhaar गांव में ही बनेगा
नई व्यवस्था के तहत Children के New Aadhaar Card का नामांकन अब ग्राम पंचायत स्तर पर ही किया जा सकेगा। इससे नवजात और स्कूली बच्चों के आधार बनवाने के लिए ग्रामीण परिवारों को शहर या दूर के केंद्रों पर नहीं जाना पड़ेगा।
18 साल से अधिक उम्र वालों के लिए क्या बदला?
18 Years या उससे अधिक उम्र के लोगों के New Aadhaar Card नहीं बनाए जाएंगे। हालांकि, वे अपने आधार में जरूरी Updates करा सकेंगे, जिनमें शामिल हैं:
- Address Update
- Mobile Number Update
- Biometric Update
- अन्य आवश्यक Demographic Details Update
ग्रामीणों को होगा फायदा
Panchayati Raj Department का मानना है कि ग्राम पंचायत स्तर पर Aadhaar Enrolment & Update की सुविधा शुरू होने से लोगों का समय और खर्च दोनों बचेंगे। साथ ही आधार से जुड़ी सेवाएं पहले की तुलना में अधिक सुलभ और सुविधाजनक होंगी, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के परिवारों के लिए।

Leave a Reply