NEET Paper Leak Protest: Dharmendra Pradhan ने दिया इस्तीफा, Jantar Mantar पर छात्रों का जश्न

Education Minister Dharmendra Pradhan ने NEET Paper Leak और परीक्षा अनियमितताओं को लेकर पिछले एक महीने से चल रहे व्यापक छात्र आंदोलन के बीच अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शनिवार को अपना इस्तीफा Prime Minister Narendra Modi को सौंप दिया।

इस्तीफे की घोषणा Dharmendra Pradhan ने अपने X अकाउंट पर उस समय की, जब Cockroach Janta Party (CJP) और केंद्र सरकार के बीच तीसरे दौर की बातचीत शुरू होने वाली थी।

दिल्ली के Jantar Mantar पर पिछले एक महीने से प्रदर्शन कर रहे छात्रों की सबसे बड़ी मांग Dharmendra Pradhan का इस्तीफा थी। इसी मुद्दे को लेकर CJP और केंद्र सरकार के बीच बातचीत लगातार गतिरोध में फंसी हुई थी। शनिवार सुबह CJP ने साफ कर दिया था कि जब तक सरकार Dharmendra Pradhan को पद से नहीं हटाती, तब तक किसी भी तरह की बातचीत संभव नहीं होगी।

प्रदर्शनकारी छात्रों की प्रमुख मांगें थीं:

  • Dharmendra Pradhan का इस्तीफा।
  • आंदोलन में शामिल छात्रों के खिलाफ किसी प्रकार की Legal Action न हो।
  • NEET Paper Leak के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को Compensation दिया जाए।

बताया गया कि शुक्रवार को केंद्र सरकार ने दूसरी और तीसरी मांग पर सकारात्मक आश्वासन दिया था, लेकिन इस्तीफे के मुद्दे पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया था।

अपने X Post में Dharmendra Pradhan ने लिखा कि वे देश के युवाओं की भावनाओं, आकांक्षाओं और अपेक्षाओं का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं के सपनों को साकार करना उनके सार्वजनिक जीवन का संकल्प रहा है। साथ ही उन्होंने Prime Minister Narendra Modi का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें देश की सेवा का अवसर मिला।

उन्होंने आगे कहा कि वे नहीं चाहते कि देश की युवा शक्ति किसी भ्रम का शिकार हो। साथ ही यह भी कहा कि मौजूदा परिस्थितियों का फायदा कोई Anti-national Forces न उठा सके, देश की एकता बनी रहे, किसी भी छात्र का भविष्य कानूनी उलझनों में न फंसे और छात्र अपनी पढ़ाई व करियर पर ध्यान केंद्रित कर सकें। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपना इस्तीफा Prime Minister को सौंप दिया।

जैसे ही Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की खबर Jantar Mantar पहुंची, प्रदर्शन स्थल पर मौजूद छात्रों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।

इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए CJP ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर लिखा, “Long Live Student Power.”

वहीं, CJP Founder Abhijeet Dipke ने Jantar Mantar के मंच से कहा, “हमने यह कर दिखाया। लोग कहते थे कि इस सरकार में कोई इस्तीफा नहीं देता, लेकिन हमने यह संभव कर दिखाया।”

पिछले कुछ दिनों में यह छात्र आंदोलन देश के कई शहरों तक फैल चुका था। इस मुद्दे ने राष्ट्रीय राजनीति में भी बड़ा स्थान बना लिया था और Opposition दलों ने भी आंदोलन का समर्थन करते हुए सरकार को घेरने की कोशिश की।

 
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *