
देहरादून: Indian Army ने Agniveer Recruitment 2026 के लिए भर्ती कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में 27 जुलाई से 6 अगस्त 2026 तक Recruitment Camp आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान JCO (Religious Teacher), Havildar Education, Technical Nursing Assistant, Pharma समेत कई पदों पर भर्ती की जाएगी।
Army Recruitment Office के अनुसार, उत्तराखंड के सभी जिलों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भर्ती आयोजित होगी। 27 जुलाई को Religious Teacher JCO और Havildar Education पदों के लिए भर्ती होगी। 28 जुलाई को Soldier Technical (Nursing Assistant) और 29 जुलाई को Soldier Technical (Nursing Assistant) एवं Soldier Pharma पदों के लिए भर्ती आयोजित की जाएगी।
जिलावार भर्ती कार्यक्रम
- 30 जुलाई: बागेश्वर (Bageshwar)
- 31 जुलाई: बागेश्वर और नैनीताल (Nainital)
- 1 अगस्त: नैनीताल
- 2 अगस्त: नैनीताल और ऊधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar)
- 3 अगस्त: ऊधम सिंह नगर और अल्मोड़ा (Almora)
- 4 और 5 अगस्त: अल्मोड़ा
- 6 अगस्त: अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर
धामी सरकार की बड़ी घोषणा
Chief Minister Pushkar Singh Dhami के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार ने Agniveer युवाओं के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं। सरकार ने कहा है कि सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त होने वाले Agniveers को राज्य में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
सरकार ने Group C Jobs में 10% Horizontal Reservation देने की घोषणा की है। इसके अलावा, युवाओं को Self Employment के लिए आर्थिक सहायता और Vocational Training भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे सेवा के बाद आसानी से अपना करियर आगे बढ़ा सकें।
सरकार का मानना है कि इन सुविधाओं और रोजगार के अवसरों के कारण इस बार बड़ी संख्या में युवा Agniveer Recruitment में उत्साह के साथ हिस्सा ले सकते हैं.

Leave a Reply