CJP Protest के बाद Naimisha Pradhan ने हटाया अपना Instagram Account, सोशल मीडिया पर हो रही थीं Troll

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan की बेटी Naimisha Pradhan ने सोशल मीडिया पर लगातार हो रही आलोचनाओं के बीच अपना Instagram Account फिलहाल हटा लिया है। यह कदम उस समय सामने आया है जब CJP Protest के बाद वह सोशल मीडिया पर चर्चा और आलोचना का विषय बनी हुई थीं।

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने Naimisha Pradhan की विदेश में पढ़ाई को लेकर सवाल उठाए। बताया जा रहा है कि उन्होंने अमेरिका के Massachusetts स्थित एक विश्वविद्यालय से Master of Laws (LLM) की डिग्री वर्ष 2023 में पूरी की थी। कुछ पोस्ट में दावा किया गया कि उन्होंने भारत की शिक्षा व्यवस्था के बजाय विदेश में पढ़ाई को प्राथमिकता दी, जिसे लेकर शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan की आलोचना की गई।

कई यूजर्स ने विश्वविद्यालय के सोशल मीडिया पोस्ट्स के Comment Section में “Dharmendra Pradhan Resign” जैसे संदेश लिखे और Naimisha Pradhan को Suspend करने की मांग भी की। वहीं, कुछ लोगों ने यह भी कहा कि किसी सार्वजनिक पद पर न होने वाले परिवार के सदस्य को विवाद में घसीटना उचित नहीं है और जवाबदेही केवल निर्णय लेने वाले व्यक्ति से ही मांगी जानी चाहिए।

इस बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने Jantar Mantar पर हुए CJP Protest को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए Congress और Rahul Gandhi पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार संसद में NEET और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *