देहरादून-ऋषिकेश Four/Six Lane Project: CM का बड़ा फैसला, सहमति बनने तक पेड़ों की कटाई पर रोक

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने Dehradun-Rishikesh Four/Six Lane Project को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जब तक सभी पक्षों के बीच सहमति नहीं बन जाती, तब तक परियोजना के तहत होने वाले Tree Cutting पर रोक रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विकास के साथ-साथ पर्यावरण और जनभावनाओं का भी पूरा सम्मान करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि Dehradun-Rishikesh Highway Project, National Highways Authority of India (NHAI) की एक महत्वपूर्ण Infrastructure Project है। इस पर High Court के निर्देशों और सभी आवश्यक वैधानिक व पर्यावरणीय स्वीकृतियों का पालन करते हुए कार्य किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि परियोजना में Wildlife Conservation को ध्यान में रखते हुए करीब 3.5 किलोमीटर लंबा Elephant Underpass बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके अलावा छोटे वन्यजीवों के सुरक्षित आवागमन के लिए विशेष Culverts का भी प्रावधान किया गया है। इससे मानव-वन्यजीव संघर्ष और सड़क हादसों में वन्यजीवों की मौत की घटनाओं को कम करने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास राज्य के लिए जरूरी है, लेकिन Public Sentiment, पर्यावरण और स्थानीय लोगों के हितों की अनदेखी कर कोई फैसला नहीं लिया जाएगा। इसी उद्देश्य से Chief Secretary और संबंधित अधिकारियों को सभी Stakeholders, स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और विशेषज्ञों के साथ दोबारा विस्तृत संवाद करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार High Court के निर्देशों का पूरा सम्मान करेगी। साथ ही, जब तक सभी पक्षों के बीच संतोषजनक सहमति और विश्वास का माहौल नहीं बन जाता, तब तक Dehradun-Rishikesh Four/Six Lane Project के तहत आने वाले पेड़ों की कटाई पूरी तरह स्थगित रहेगी।

 
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *