
चमोली: Badrinath Dham में मंदिर की सुरक्षा और धार्मिक मर्यादाओं के उल्लंघन का मामला सामने आया है। मंदिर के Garbhgriha क्षेत्र में Spy Camera के जरिए अवैध रूप से Video Recording और Photography कर रहे एक यात्री को पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान उसके मोबाइल और कैमरे में मौजूद सभी Video और Photo तुरंत Delete कराए गए।
Spy Camera से कर रहा था Recording
जानकारी के अनुसार, जांच में यात्री की पहचान Jai Prakash Pandey के रूप में हुई, जो Mumbai का रहने वाला है। वह मंदिर के प्रतिबंधित Garbhgriha क्षेत्र में Spy Camera की मदद से वीडियो और फोटो रिकॉर्ड कर रहा था, जो मंदिर प्रशासन के नियमों और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है।
पुलिस ने की चालानी कार्रवाई
मामले की जानकारी मिलते ही Chamoli Police ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ Uttarakhand Police Act की Section 81 के तहत चालान किया। साथ ही, सुरक्षा और गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए उसके पास मौजूद सभी रिकॉर्ड किए गए Video और Photo मौके पर ही Delete करा दिए गए।
श्रद्धालुओं से पुलिस की अपील
Chamoli Police ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे Temple Administration द्वारा जारी नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करें। विशेष रूप से मंदिर के प्रतिबंधित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की Photography या Videography न करें।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक स्थल की सुरक्षा और मर्यादा से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply