देश में Liquefied Natural Gas (LNG) की सप्लाई अब पूरी तरह सामान्य हो गई है। केंद्र सरकार ने Emergency Natural Gas Supply Regulation Order को वापस लेने का फैसला किया है, जो पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़े तनाव के दौरान लागू किया गया था। इस फैसले से सबसे अधिक फायदा Industries को होगा, क्योंकि LNG का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर औद्योगिक क्षेत्रों में किया जाता है।
सरकार का यह निर्णय पश्चिम एशिया में Ceasefire होने और Strait of Hormuz से LNG Cargo की आवाजाही दोबारा सुचारु होने के बाद लिया गया है। Petroleum and Natural Gas Ministry ने शनिवार को इस संबंध में नया Notification जारी कर आदेश वापस लेने की जानकारी दी।
मंत्रालय के अनुसार, अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों तथा उसके बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई के चलते Strait of Hormuz से तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हो गई थी। इस स्थिति में कई विदेशी Suppliers ने भारत के लिए आने वाले LNG Cargo को रोक दिया था या अन्य देशों की ओर भेज दिया था।
इस संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने 9 मार्च 2026 को Essential Commodities Act के तहत Emergency Gas Supply Regulation लागू किया था, ताकि देश में गैस की उपलब्धता बनी रहे और आवश्यक क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर सप्लाई मिल सके।
सरकार ने वापस लिए तीन Emergency फैसले
स्थिति सामान्य होने के बाद सरकार ने अब तक तीन बड़े Emergency Measures वापस ले लिए हैं।
- LNG Supply Regulation Order को समाप्त कर दिया गया है।
- Oil Refineries को Petrochemical Input कम करके अधिक LPG Production करने का जो निर्देश दिया गया था, उसे भी वापस ले लिया गया है।
- Bulk Consumers के लिए Diesel Sale Limit भी खत्म कर दी गई है।
भारत के लिए क्यों अहम है Strait of Hormuz?
भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा Crude Oil Importer और उपभोक्ता देश है। देश अपनी कुल जरूरत का लगभग 88% Crude Oil और करीब 50% Natural Gas (LNG) विदेशों से आयात करता है। भारत के कुल Crude Oil Import का लगभग 40-45% और LNG Import का करीब 65% हिस्सा खाड़ी देशों से आता है।
भारत को मिलने वाली अधिकांश LNG Qatar से आती है और उसके जहाजों को Strait of Hormuz से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसे में इस समुद्री मार्ग पर किसी भी तरह का तनाव भारत की ऊर्जा सुरक्षा और ईंधन आपूर्ति के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है।

Leave a Reply