Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari की Spy Thriller सिनेमाघरों में रिलीज, शुरुआती Reviews मिले Mixed

Alpha आखिरकार 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। Alia Bhatt और Sharvari स्टारर यह फिल्म YRF Spy Universe की नई पेशकश है। रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया और थिएटर्स से शुरुआती Audience Reactions और Reviews सामने आने लगे हैं।

शुरुआती प्रतिक्रियाओं के मुताबिक, फिल्म का Plot काफी Predictable बताया जा रहा है। हालांकि, Action Sequences, Background Score और Alia BhattSharvari की परफॉर्मेंस की तारीफ की जा रही है। वहीं, फिल्म में Hrithik Roshan के Kabir Cameo ने दर्शकों का खास ध्यान खींचा है और कई फैंस इसे फिल्म का सबसे बड़ा Highlight बता रहे हैं।

Shiv Rawail के निर्देशन में बनी Alpha को Aditya Chopra ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में Anil Kapoor और Bobby Deol भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। यह फिल्म Tiger, Pathaan और War के बाद YRF Spy Universe की कहानी को आगे बढ़ाती है।

फिल्म की रिलीज से पहले Alia Bhatt और Sharvari ने Samay Raina के शो India’s Got Latent Season 2 में पहुंचकर इसका प्रमोशन किया था। हालांकि, पिछली Spy Universe फिल्मों की तुलना में इस बार Promotions काफी सीमित रहे।

Box Office की बात करें तो Trade Experts का अनुमान है कि Alpha पहले दिन लगभग ₹7–8 करोड़ Net Collection के साथ ओपनिंग कर सकती है। अब सभी की नजरें फिल्म के पहले वीकेंड के Box Office Collection और Audience Word of Mouth पर टिकी हैं, जिससे तय होगा कि यह फिल्म YRF Spy Universe को नई रफ्तार दे पाती है या नहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *