चमोली: बबीता पांडे और अभिषेक के बाद एक और पर्यटक लापता, बढ़ी चिंता

चमोली : उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध Valley of Flowers National Park से एक दुखद खबर सामने आई है। दिल्ली निवासी 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर कार्तिक शर्मा अपने दोस्तों के साथ ट्रेकिंग के दौरान अचानक लापता हो गया। वन विभाग और SDRF की टीमों ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है।

कार्तिक शर्मा अपने ग्रुप के साथ Valley of Flowers की खूबसूरत घाटियों का दीदार करने पहुंचा था। वापसी के दौरान बामण धौड़ नामक दुर्गम इलाके के पास वो अपने साथियों से बिछड़ गया। ग्रुप के सदस्यों ने काफी देर तक तलाश की, लेकिन जब उसका कोई अता-पता नहीं चला तो वन विभाग और स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया।

SDRF, पुलिस और वन विभाग ने संभाला मोर्चा

कार्तिक शर्मा के लापता होने की सूचना मिलते ही SDRF की घांघरिया टीम, स्थानीय पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से खोज अभियान शुरू कर दिया। रेस्क्यू टीमें बामण धौड़ और आसपास के दुर्गम क्षेत्रों में गहन तलाशी अभियान चला रही हैं। घने जंगल, खड़ी चट्टानें, तीखी ढलानें और गहरी खाइयां सर्च ऑपरेशन को चुनौतीपूर्ण बना रही हैं।

स्थानीय गाइडों और ट्रेक मार्ग से परिचित लोगों की मदद से मुख्य ट्रैक, नदी किनारों और आसपास के संवेदनशील इलाकों की बारीकी से जांच की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि कार्तिक की सुरक्षित तलाश के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है।

हालांकि, लगातार बदलता मौसम और क्षेत्र की कठिन भौगोलिक परिस्थितियां बचाव दलों के सामने बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही लापता युवक का पता लगा लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *