देहरादून : उत्तराखंड के सहसपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बालूवाला गांव में एक गर्भवती महिला के साथ उसके पति द्वारा की गई क्रूर मारपीट ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पति पर आरोप है कि उसने लिंग परीक्षण कराने के दबाव में पत्नी के पेट पर लात मारी, जिससे गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना का पूरा विवरण
शेर सिंह, निवासी बालूवाला, ने कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया कि उनका दामाद बबलू (मूल निवासी डिडवाडी, पानीपत, हरियाणा) अपनी गर्भवती पत्नी सीमा पर लगातार लिंग परीक्षण का दबाव बना रहा था। जब सीमा ने मना किया तो बबलू ने न केवल शारीरिक बल प्रयोग किया बल्कि करंट लगाकर जान से मारने की कोशिश भी की।

Leave a Reply