वीवीआईपी ड्यूटी के लिए हरिद्वार से पांच प्रशासनिक अधिकारी देहरादून रवाना

हरिद्वार, 11 अप्रैल। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित देहरादून भ्रमण कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के उद्देश्य से हरिद्वार प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

आयुक्त गढ़वाल मंडल के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार के पांच प्रशासनिक अधिकारियों को वीवीआईपी ड्यूटी हेतु देहरादून के लिए अवमुक्त कर दिया है। यह सभी अधिकारी प्रधानमंत्री के 14 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे।

जिलाधिकारी द्वारा जिन अधिकारियों को देहरादून भेजा गया है, उनमें अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) फिंचाराम चौहान, डिप्टी कलेक्टर, विशेष भूमि अध्यापन अधिकारी आकाश जोशी, उपजिलाधिकारी लक्सर सौरव असवाल, सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान व उपजिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी शामिल हैं।

सुरक्षा व्यवस्था में रहेंगे तैनात

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी वीवीआईपी कार्यक्रम के प्रारंभ से लेकर उसके समापन तक जनपद देहरादून में तैनात रहेंगे। उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से सुदृढ़ बनी रहे। इसके अलावा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे 11 अप्रैल की सांय तक अपनी योगदान आख्या जिलाधिकारी देहरादून को उपलब्ध कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *