स्वच्छ देहरादून के लिए कड़े कदम: मेयर ने उपस्थिति रजिस्टर जांचकर दिए सुधार के आदेश

देहरादून, 01 अप्रैल । मेयर सौरभ थपलियाल ने बुधवार को वार्ड संख्या 21, एमकेपी क्षेत्र में बुधवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया और सफाई कर्मचारियों के उपस्थिति रजिस्टर की जांच कर अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की।

मौके पर उपस्थित सुपरवाइजर ने बताया कि कुछ सफाई कर्मचारी पिछले कई दिनों से अनुपस्थित चल रहे हैं। इस पर अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को निर्देशित किया कि अनुपस्थित कर्मचारियों की विस्तृत जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाने की बात दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *