संकल्प से सिद्धि: प्रधानमंत्री मोदी ने मां सिद्धिदात्री की कृपा से देश की प्रगति के लिए की प्रार्थना

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मां सिद्धिदात्री को नमन करते हुए देशवासियों के लिए लक्ष्य-सिद्धि की कामना की। उन्होंने देवी से प्रार्थना की कि वे सभी भक्तों को उनके उद्देश्यों की प्राप्ति का आशीर्वाद दें।

प्रधानमंत्री मोदी ने आज एक्स पर अपने संदेश में लिखा कि मां सिद्धिदात्री की कृपा से सभी उपासकों को लक्ष्य प्राप्ति में सफलता मिले। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर एक संस्कृत श्लोक भी साझा किया- “सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि। सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी

इस श्लोक का अर्थ है कि जो सिद्धों, गंधर्वों, यक्षों, असुरों और देवताओं द्वारा भी सदा सेवित हैं, वे सिद्धियां देने वाली मां सिद्धिदात्री हमारे लिए कल्याणकारी हों और हमें सिद्धियां प्रदान करें। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि देवी मां की साधना से भक्तों में अद्भुत शक्ति का संचार होता है, जो उन्हें सफलता के विश्वास से भर देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *