BMC Mayor पर शिवसेना का बड़ा दावा, ‘ढाई साल बाद हमारा मेयर’; BJP ने कहा- Formal बातचीत के बाद साफ होगी तस्वीर

BMC Mayor Election: शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता अमेय घोले ने दावा किया है कि महायुति में Mayor पद को लेकर Power Sharing Formula पहले ही तय हो चुका है। बीजेपी ने हालांकि इस दावे पर स्थिति स्पष्ट नहीं की है।

मुंबई की Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) में मेयर पद को लेकर Mahayuti के दो प्रमुख सहयोगी दलों Shiv Sena और BJP के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता Amey Ghole ने दावा किया है कि BMC में सत्ता साझेदारी का फॉर्मूला पहले ही तय किया जा चुका है।

घोले के मुताबिक, ढाई साल तक Mayor पद BJP के पास रहेगा, जिसके बाद सवा साल के लिए Shiv Sena को यह जिम्मेदारी मिलेगी। इसके बाद बचे हुए सवा साल में एक बार फिर BJP का मेयर होगा।

Varsha Bungalow में हुई थी Meeting- Amey Ghole

अमेय घोले ने दावा किया कि महाराष्ट्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री के सरकारी आवास Varsha Bungalow में CM Devendra Fadnavis और Eknath Shinde के बीच BMC में सत्ता साझेदारी को लेकर चर्चा हुई थी।

उनके अनुसार, इसी बैठक में Mayor पद के साथ-साथ विभिन्न Committees और अन्य महत्वपूर्ण पदों के बंटवारे को लेकर भी Power Sharing Formula पर सहमति बनी थी।

घोले ने कहा कि ढाई साल पूरे होने के बाद मिलने वाले सवा साल के कार्यकाल में Mayor Post Shiv Sena के पास रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर BJP के कुछ नेताओं या प्रवक्ताओं को इसकी जानकारी नहीं है, तो यह आपसी Communication Gap का मामला हो सकता है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि शिवसेना अपने दावे को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है और अगला मेयर शिवसेना का ही होगा।

BJP ने दावे पर नहीं खोले पत्ते

शिवसेना के इस दावे के बाद BJP ने फिलहाल कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की है। महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री और बीजेपी नेता Ashish Shelar ने कहा कि अनौपचारिक बातचीत में क्या चर्चा हुई, उस पर औपचारिक टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

शेलार ने कहा कि Eknath Shinde NDA के नेता हैं और अनौपचारिक बातचीत में हुई बातों पर वह औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं देना चाहते। उन्होंने कहा कि जब दोनों दलों के बीच Formal Discussion होगी, तब दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात स्पष्ट रूप से रखेंगे।

Mahayuti में Power Sharing को लेकर बढ़ा सस्पेंस

BMC Mayor पद को लेकर शिवसेना और BJP के अलग-अलग बयानों ने Mahayuti Power Sharing को लेकर नई चर्चा शुरू कर दी है। शिवसेना जहां पहले से तय फॉर्मूले का हवाला देते हुए मेयर पद पर अपना दावा कर रही है, वहीं BJP का रुख है कि अंतिम स्थिति Formal Talks के बाद ही स्पष्ट होगी।

ऐसे में BMC की मेयर कुर्सी को लेकर महायुति के भीतर Political Suspense बढ़ गया है। अब निगाहें दोनों सहयोगी दलों के बीच होने वाली औपचारिक बातचीत पर हैं। इसी बातचीत से यह तय होगा कि Mayor पद को लेकर सत्ता साझेदारी का दावा वास्तव में लागू होता है या फिर BMC में नेतृत्व को लेकर महायुति के भीतर नया Political Equation सामने आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *